वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि फ्रिज के ऊपर कुछ चीजों को रखना अशुभ होता है। इस गलती को करने वालों के घर में हमेशा समस्याएं दस्तक देती रहती हैं।
फ्रिज के ऊपर भूलकर भी पेड़-पौधे नहीं रखने चाहिए। चाहे फिर पौधे आर्टिफिशियल हो या असली। इन्हें फ्रिज के ऊपर रखने की भूल न करें।
फ्रिज के ऊपर पेड़-पौधे रखने का बुरा असर घर पर पड़ता है। इससे घर के अंदर नकारात्मकता प्रवेश करती है और परिवार के सदस्यों के जीवन को प्रभावित करती है।
ज्यादातर लोग फ्रिज के ऊपर दवाइयां रख देते हैं। हालांकि, वास्तु में ऐसा करने की सख्त मनाही है। इससे घर के अंदर से बीमारियां बाहर नहीं निकलती है।
फ्रिज के अंदर नहीं, ऊपर दवाइयां रखेंगे तो घर पर रोग दोष लग सकता है। इससे घर में कोई न कोई हमेशा बीमार रहता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो फ्रिज को हमेशा दीवार से 1 फीट दूर रखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता नहीं बढ़ती है।
फ्रिज की दिशा का खास महत्व वास्तु शास्त्र में बताया गया है। अगर आप पश्चिम दिशा में फ्रिज को रखेंगे तो सकारात्मकता निरंतर बढ़ती रहेगी।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि फ्रिज के ऊपर किन चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ