पैसे रखने के लिए ज्यादातर लोग घर में तिजोरी रखते हैं। वास्तु शास्त्र में तिजोरी को रखने के कुछ नियमों का उल्लेख मिलता है।
पैसों की तिजोरी के अंदर और बाहर कुछ चीजों को रखने की मनाही होती है। तिजोरी के आसपास ऐसी चीजें रखेंगे तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
तिजोरी के पास भूलकर भी झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है और धन हानि की संभावना बढ़ जाती है।
शास्त्रों के मुताबिक, झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस वजह से झाड़ू को किसी भी जगह नहीं रखना चाहिए। खासकर तिजोरी के पास झाड़ू को रखना अशुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि तिजोरी के अंदर या बाहर काले कपड़ों को नहीं रखना चाहिए।
अगर आप तिजोरी के पास काले कपड़े, झाड़ू या झूठे बर्तन रखेंगे तो घर में दुर्भाग्य बढ़ेगा। इससे बचने के लिए इन चीजों को तिजोरी के पास रखने से बचना चाहिए।
तिजोरी को रखने की दिशा का भी खास महत्व वास्तु शास्त्र में माना जाता है। पैसों की तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा देवता कुबेर की होती है और यहां रखा पैसा कभी समाप्त नहीं होता है।
इस लेख में दी गई जानकारी लोक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।
तिजोरी के पास कुछ चीजों को रखने की मनाही होती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ