वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ नियमों का उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि मेन गेट पर कुछ शुभ चीजों को रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
मुख्य द्वार के पास गणेश जी की तस्वीर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती है।
हिंदू धर्म में शमी के पौधे का शनिदेव से संबंध होता है। घर के मुख्य द्वार के पास इस पौधे को लगाना शुभ होता है और ऐसा करने से परिवार में खुशियां बढ़ती है।
अगर आपके घर में नकारात्मकता का वास है तो मेन गेट के पास शमी का पौधा रख दें। मान्यता के अनुसार, मुख्य द्वार पर पौधा रखने से नकारात्मकता का नाश होता है।
घर के मेन गेट के ऊपर या आसपास शुभ लाभ का चिन्ह लगाएं। इसे लगाने वालों के घर में हमेशा सकारात्मकता का वास रहता है।
मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा घर और परिवार के सदस्यों के ऊपर बनी रहती है।
मेन गेट के पास कुछ उपरोक्त शुभ चीजों को रखेंगे तो घर में बरकत बनी रहेगी। इसके अलावा, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि मेन गेट पर किन चीजों को रखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ