पश्चिम दिशा में भूलकर न रखें ये चीजें


By Arbaaj27, Feb 2024 12:27 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में दिशा

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है कि किस दिशा में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए।

पश्चिम दिशा

सभी दिशाएं अच्छी होती है, लेकिन हर चीज को हर दिशा में नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि पश्चिम दिशा में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

पानी न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पश्चिम दिशा में भूलकर भी पानी नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में पानी रखने की मनाही है।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा शुभ माना जाता है। ऐसे में इस पौधे को भी पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। तुलसी को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

देवी-देवता की तस्वीरें

अगर आप घर में देवी-देवता की तस्वीरों को रखते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीरें पश्चिम दिशा में न हो।

स्टडी रूम

घर में बच्चे का स्टडी बनाने की सोच रहे है, तो पश्चिम दिशा में न बनाएं। पश्चिम में स्टडी रूम बनाने से बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

पश्चिम दिशा में इन चीजों को रखने से परहेज करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में बंद घड़ी क्यों नहीं रखना चाहिए?