मुख्य द्वार पर न रखें ये 5 चीजें, वरना उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी


By Sahil09, Jan 2024 08:00 AMnaidunia.com

मुख्य द्वार

घर के मुख्य द्वार को वास्तु शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे जुड़े नियमों का पालन न करने का बुरा असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है।

मुख्य द्वार के लिए वास्तु टिप्स

मुख्य द्वार पर कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के मेन गेट पर किन चीजों को रखना अशुभ होता है।

मेन गेट पर क्या न रखें?

ज्यादातर लोग इस बारे में तो जानते हैं कि मुख्य द्वार पर किन चीजों को रखना चाहिए। हालांकि, बेहद कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि किन चीजों को रखने से घर की सुख-शांति कम होती है।

जूते-चप्पल

सभी जूते-चप्पल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर के मेन गेट पर इन्हें रखना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। वास्तु की मानें तो ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट का सीधा संबंध पैसों से होता है। वास्तु में बताया गया है कि इस पौधे पर किसी की नजर नहीं पड़नी चाहिए। इस वजह से ही इस पौधे को घर के अंदर रखा जाता है।

झाड़ू न रखें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस वजह के चलते झाड़ू को भी भूलकर मुख्य द्वार पर नहीं रखना चाहिए।

कचरा न रखें

आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों के मेन गेट पर कचरा रखा रहता है। हालांकि, घर के मुख्य द्वार पर कचरा रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

बिजली के तार न हो

घर के मेन गेट के आगे बिजली के तार व खंभे का होना भी शुभ नहीं होता है। माना जाता है कि इसका बुरा असर घर के सदस्यों की सेहत पर पड़ता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

10 जनवरी से सूर्य, चंद्रमा और मंगल साथ मिलकर चमकाएंगे 3 राशियों के भाग्य