10 जनवरी से सूर्य, चंद्रमा और मंगल साथ मिलकर चमकाएंगे 3 राशियों के भाग्य


By Shivansh Shekhar09, Jan 2024 06:00 AMnaidunia.com

चंद्र देव का गोचर

थोड़े ही दिन में चंद्र देव का गोचर होने वाला है। 9 जनवरी के दिन चंद्र देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। अन्य ग्रहों के मुकाबले इनकी गति तेज होती है।

इस राशि में गोचर

बता दें कि चंद्र देव 9 जनवरी मंगलवार को रात 9 बजकर 11 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वहां पहले से ही सूर्य देव और मंगल विराजमान हैं।

त्रिग्रही योग का निर्माण

तीनों ग्रह के एक साथ मिलने के चलते त्रिग्रही योग का निर्माण होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस योग के बनने से किन राशियों को फायदा मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि के जातक

वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर काफी लाभदायक होने वाला है। पूरे दिन पॉजिटिव महसूस करेंगे। रुके हुए काम में तेजी आने की संभावना है।

फाइनेंशियल फायदा

वृश्चिक वाले लोगों को फाइनेंशियल मदद मिलने की पूरी उम्मीद है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

फाइनेंशियल फायदा

वृश्चिक वाले लोगों को फाइनेंशियल मदद मिलने की पूरी उम्मीद है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि के जातक

कुंभ राशि वालों के लिए भी त्रिग्रही योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धर्म कर्म में मन लगेगा। पॉजिटिव एनर्जी से भरपुर रहेंगे।

मीन राशि के जातक

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र देव काफी अच्छी खबर लेकर आने वाले हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। संतान पक्ष से जुड़ा समाचार मिल सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2024 के पहले महीने में ये दो ग्रह बनाएंगे 3 राशियों को करोड़पति