अक्सर जरूरत पड़ने पर लोग एक दूसरे से चीजें उधार लेते हैं। इसमें पैसों से लेकर रोजाना इस्तेमाल की कुछ चीजें भी शामिल होती हैं।
नया साल शुरू होने वाला है और कुछ गलतियां करने से आपको बचना चाहिए। खासकर आपको पता होना चाहिए कि उधार में कौन सी चीजें न दें।
यदि आप अपने कपड़े किसी को पहनने के लिए उधार दे देते हैं तो इस आदत को नए साल में जरूर बदल लें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
व्यक्ति को अपनी घड़ी भी उधार में नहीं देनी चाहिए। मान्यता है कि किसी की घड़ी लेने से उसका खराब समय आपके साथ आ जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी को भी अपना पेन उधार में नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा करना आर्थिक अस्थिरता का कारण बनता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में धन की देवी लक्ष्मी वास करती हैं। ऐसे में किसी दूसरे की झाड़ू का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता है।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि किसी को भी अपना रुमाल उधार नहीं देना चाहिए। दूसरों का रुमाल इस्तेमाल करने से वाद-विवाद बढ़ सकता है।
व्यक्ति को अपनी पर्सनल चीजों को भी भूलकर किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने का नुकसान भी आपको उठाना पड़ सकता है।