साल 2024 में कई एकादशी पड़ने वाली है। साल 2024 की पहली सफला एकादशी 7 जनवरी 2024 को पड़ने वाली है। आइए जानते है 2024 में पड़ने वाली एकादशी की पूरी लिस्ट?
7 जनवरी 2024 को सफला एकादशी और 21 जनवरी को पौष पुत्रदा एकादशी होगी। वहीं 6 फरवरी को षटतिला एकादशी और 20 फरवरी जया एकादशी पड़ने वाली है।
6 मार्च को 2023 को विजया एकादशी और 20 मार्च को आमलकी एकादशी पड़ने वाली है। वहीं अप्रैल में 5 तारीख को पापमोचनी एकादशी और 19 अप्रैल को कामदा एकादशी होगी।
4 मई को बरूथिनी एकादशी और 19 मई को मोहिनी एकादशी पड़ने वाली है। वहीं जून के माह में 2 तारीख को अपरा एकादशी और 18 जून को निर्जला एकादशी पड़ रही है।
2 जुलाई को योगिनी एकादशी, 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी और 31 जुलाई को कामिका एकादशी पड़ने वाली है।
अगस्त के माह में 16 तारीख को श्रावण पुत्रदा एकादशी होगी और 29 तारीख को अजा एकादशी मनाई जाएगी। वहीं सितंबर में 14 तारीख को परिवर्तिनी एकादशी और 28 तारीख को इन्दिरा होगी।
अक्टूबर में 13 तारीख को पापांकुशा एकादशी होगी और 28 को रमा एकादशी मनाई जाएगी। वहीं 12 नवंबर को देवुत्थान एकादशी और 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाएगी।
2024 के आखिरी महीने दिसंबर में दो एकादशी पड़ने वाली है। 11 दिसंबर 2024 को सफला एकादशी मनाई जाएगी और 26 दिसंबर को सफला एकादशी होगी।