नमक का सेवन शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन नमक भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। ज्यादा नमक का सेवन करने से कई परेशानियां बढ़ने का खतरा रहता है।
अक्सर लोग खाने पीने वाली चीजों में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक डाल देते हैं। लेकिन कई चीजों में नमक नहीं डालनी चाहिए।
दही में नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। दरअसल, दही में नमक मिलाकर खाने से इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया मर जाते हैं।
अक्सर लोग जूस पीते हैं, तो उसमें नमक डालते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। नमक डालकर जूस पीने से शरीर को जूस के पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
सलाद में नमक डालकर खाने से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि वाटर रिटेंशन और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
लोग फलों का सेवन करते हैं, तो ऊपर से नमक डालते हैं। फलों पर नमक डालकर खाने से वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है।
अगर आप भी इन चीजों में नमक डालकर खाते हैं, तो इस आदत को बदल लें, ताकि आपकी सेहत पर किसी तरह का बुरा असर न पड़ें।