अक्सर लोगों बेलपत्र तोड़ने के दौरान दिन और समय का ध्यान नहीं रखते हैं। गलत दिन पर बेलपत्र तोड़ने से शिव जी नाराज हो सकते हैं।
बेलपत्र भगवान शिव का प्रिय होता माना जाता है। सोमवार और सावन के महीने में खासकर शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेलपत्र सोमवार के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। इस दिन बेलपत्र तोड़ने वाले से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं।
शिवपुराण के अनुसार, सोमवार के दिन इसलिए बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए, क्योंकि यह दिन भगवान शिव जी को समर्पित होता है।
शिवलिंग पर बेलपत्र भी सोमवार के दिन ही अर्पित होते हैं। ऐसे में आप एक दिन पहले ही बेलपत्र तोड़कर घर में रख लें।
शिवपुराण के अनुसार, सोमवार के साथ ही चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, द्वादशी, चतुर्दशी, अमावस्या, पूर्णिमा, संक्रांति और दोपहर के बाद बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।