सावन के महीने में सभी भोलेनाथ की कृपा पाने की मनोकामना रखते हैं। व्रत रखने से लेकर कावड़ लाने तक श्रद्धालु तमाम कोशिशों के जरिए भगवान को खुश करते हैं।
ज्योतिष के मुताबिक, पूजा करते समय कपड़ों का काफी महत्व होता है। कुछ रंग के कपड़ों को सावन के महीने में पहनना शुभ नहीं माना जाता है।
सावन के महीने में हरे रंग के कपड़ों को पहनना शुभ माना जाता है। आइए जान लेते हैं कि किन रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए।
सावन के महीने में काले रंग के कपड़े पहनकर भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।
खाकी रंग के कपड़ों को पहनकर भी भगवान शिव की पूजा न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो तुरंत बंद कर दें।
शिव जी की पूजा करते समय भूरे रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। ऐसा करने से भगवान नाराज हो सकते हैं और आपको पूजा का फल भी नहीं मिलेगा।
सावन के महीने में पूजा करने के काफी सारे नियम होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने से भोलेनाथ नाराज भी हो सकते हैं।
शास्त्रों की मानें तो लाल रंग को सभी पूजा के लिए शुभ माना जाता है। सावन के महीने में लाल और हरे रंग का खास महत्व होता है। इसलिए आपको इन दोनों रंगों के कपड़ों को पहनना चाहिए।