अगर आप भी पैसे की कमी से जूझ रहे है तो आज हम आपको बताएंगे ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें करने से आपके घर में कभी पैसे की कमी नहीं होंगी।
4 छोटी चांदी की कील को सोमवार के दिन पलंग के चारों कोनों में ठोकने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। इस उपाय से जल्द आपके घर से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगेगी।
कच्चे दूध को को अपने नजदीक शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय को अपने सारे कार्यों से निवृत्त होने के बाद पवित्र होकर करें।
धन संबंधी समस्या में राहत दिलाने का यह सबसे उत्तम उपाय माना गया है। चांदी के बर्तन में या नॉर्मल गिलास में चांदी की अंगूठी डालकर पानी पीने से आपकी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं।
पीपल के वृक्ष को पूर्णिमा के दिन जल देने से भी और लक्ष्मी मंत्र का एक माला जाप करने से आपको आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इस उपाय से आपके घर में सुख शांति भी बनी रहेगी।
घर को पैसों से भरने के लिए यह टोटका भी काफी उपयोगी साबित होगा। बुधवार के दिन 7 साबुत कौड़ियां और हरे खड़े मूंग ले और हरे कपड़े में बांध कर किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख दें।
आटे को पिसवाते समय उसमें चना जरूर मिलाएं, साथ ही आप जिस डिब्बे में आटा रखते है उसमें 2 केसर के दाने और 5 तुलसी के पत्ते रख दे। इस उपाय को करने से आपको हर प्रकार की आर्थिक समस्या से राहत मिलेगी।
कभी भी बुधवार और गुरुवार के दिन कर्ज के पैसे नहीं देने चाहिए। मंगलवार का दिन कर्ज के पैसों को चुकाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस टोटके को करने से आपको आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा।