पेट की सफाई के लिए आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे


By Sahil31, Aug 2024 10:35 AMnaidunia.com

पेट साफ न होना

सुबह के समय कुछ लोगों का पेट साफ सही से नहीं हो पाता है। अगर यह समस्या रोजाना होती है तो इसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। 

आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं

पेट की सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ चीजों का सेवन करने से पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

त्रिफला चूर्ण खाएं

गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करें। आयुर्वेद में बताया गया है कि इससे कब्ज और पेट साफ न होने की समस्या दूर हो जाती है।

नींबू और शहद

सुबह खाली पेट नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। आयुर्वेद के जानकार कहते हैं कि ऐसा करने से पेट साफ रोजाना सही से होगा।

गर्म पानी का सेवन करें

सुबह के समय गर्म पानी में अदरक का रस मिलाकर पिएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पेट साफ आसानी से हो जाता है।

पुदीना की चाय पिएं

पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए सुबह के समय पुदीना की चाय पिएं। इस हर्बल टी को आप दूध वाली चाय की जगह पी सकते हैं।

इलायची चबाएं

सुबह के समय इलायची चबाने से भी पेट साफ न होने की समस्या दूर हो सकती है। इससे पेट में गैस बनने की समस्या भी दूर हो जाती है।

मेथी दाना भिगोकर खाएं

रात के समय पानी में मेथी दाना भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह के समय इसे खाएं और आप देखेंगे कि पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

यहां हमने जाना कि सुबह खाली पेट क्या खाने से पेट आसानी से साफ हो जाता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किन लोगों को अजवाइन नहीं खाना चाहिए?