नाखूनों के सफेद धब्बे दूर करने के लिए खाएं ये चीजें


By Sahil31, Aug 2024 08:00 AMnaidunia.com

नाखूनों के सफेद धब्बे होंगे दूर

कुछ लोगों के नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आने लगते हैं। सवाल खड़ा होता है कि इन धब्बों को दूर करने के लिए डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।

डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें

अनहेल्दी चीजों का सेवन करने का कोई खास फायदा नहीं है। नाखूनों पर मौजूद धब्बों को हटाना चाहते हैं तो हेल्दी चीजों को खाना शुरू कर दें।

डेयरी प्रोडक्ट

दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट को डेली रूटीन में शामिल करें। इन चीजों को खाने से ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त मिलने में मदद मिलती है।

दालें और बीन्स

नाखूनों के सफेद धब्बे दूर करना चाहते हैं तो दालें और बीन्स का सेवन करना शुरू कर दें। इसका सेवन करने से प्रोटीन और आयरन की कमी पूरी होती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

विटामिन और मिनरल्स के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। बता दें कि नाखूनों पर सफेद धब्बे विटामिन और मिनरल्स की कमी के कारण होते हैं।

संतरे और नींबू

विटामिन सी का बेस्ट सोर्स संतरे और नींबू को माना जाता है। इन दोनों ही चीजों का सेवन करने से नाखूनों पर मौजूद निशान दूर हो जाएंगे।

सूखे मेवे

विटामिन और मिनरल्स के लिए सूखे मेवे खाना शुरू कर दें। माना जाता है कि मेवे खाने से शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है।

अंडे खाएं

अगर आप अंडे खा सकते हैं तो आज से ही अंडा खाना शुरू कर दें। इससे शरीर की कमजोरी दूर होगी और नाखूनों के धब्बे समाप्त हो जाएंगे।

यहां बताए गए फूड्स का सेवन करने से नाखूनों के धब्बे दूर हो जाते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सेंधा नमक खाने के 6 चमत्कारी फायदे