पेट में गंदगी जमा होने का बुरा असर ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। कब्ज की समस्या के चलते व्यक्ति शारीरिक तौर पर स्वस्थ नहीं रह पाता है।
खराब डाइट, तनाव और बिगड़ता लाइफस्टाइल कब्ज के लिए जिम्मेदार है। कब्ज की परेशानी से राहत पाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं।
जिन लोगों को हमेशा कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्हें दिन की शुरुआत गर्म पानी से करनी चाहिए। खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
कब्ज की परेशानी का बुरा असर आंत पर भी पड़ता है। इससे बचने के लिए आप सुबह के समय खाली पेट आंवला का जूस पी सकते हैं।
कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आप खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर पिएं।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप अनार को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल, अनार फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को खत्म करने में असरदार होता है।
पेट संबंधित ज्यादातर समस्याओं को दूर करने के लिए कपालभाति प्राणायाम को रोजाना करें। कुछ मिनटों के लिए रोज इसका अभ्यास करने से कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।
यहां दी गई सूचना केवल जानकारी के लिए है। इस पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यहां हमने जाना कि कब्ज से जुड़ी परेशानी से कैसे छुटकारा पाया जाता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ