बड़हल खाने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त लाभ


By Prakhar Pandey19, May 2024 02:17 PMnaidunia.com

बड़हल है फायदेमंद

गर्मियों में आने वाला यह फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

खट्टा-मीठा फल

इस खट्टे-मीठे फल में एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स, विटामिन-सी, जिंक, कॉपर, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा बड़हल में मैंगनीज भी पाया जाता है।

मिलते हैं बेहतरीन फायदे

इसका सेवन करने से सेहत को जबरदस्त लाभ होते हैं, इसके साथ ही इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है।

बाल होते हैं लंबे और घने

बड़हल बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, इसमें विटामिन-ए और विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।

बालों को मिलती है मजबूती

इसका सेवन करने से बालों को मजबूती मिलती है और बाल लंबे और घने होते हैं। इसका सेवन करने से हेयरफॉल की समस्या कम होती है।

खून की पूर्ति

एनीमिया की समस्या से परेशान लोगों को बड़हल का सेवन करने की सलाह दी जाती है, बड़हल में आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने का काम करता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

बड़हल का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ए आंखों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे रतौंधी की समस्या नहीं होती है।

स्ट्रेस होता है कम

बड़हल का सेवन करने से स्ट्रेस का लेवल कम होता है, इसका सेवन रोजाना करने से चिड़चिड़ापन और तनाव से राहत मिलती है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है।

बड़हल लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कच्चा प्याज ज्यादा खाने से क्या होता है?