कम उम्र में बाल सफेद होने लगे तो क्या करें?


By Sahil12, Jan 2024 08:00 PMnaidunia.com

सफेद बाल

बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना आम बात है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल की वजह से युवाओं के बाल भी सफेद होने लगते हैं।

असमय बाल सफेद होना

असमय बालों के सफेद होने का बुरा असर इंसान की लुक पर पड़ता है। प्रीमेच्योर ग्रे हेयर की समस्या को दूर करने के लिए कुछ उपाय आप अपना सकते हैं।

आयुर्वेद के उपाय

आर्युवेद में बताया गया है कि समय से बालों के सफेद होने के पीछे पित्त दोष हो सकता है। इसमें असंतुलन होने पर बालों के झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है।

ऑयल से मसाज करें

बालों की मालिश करने को अभ्यंगा पुकारा जाता है। आयुर्वेद में कई ऑयल बताए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करने से बालों को असमय सफेद होने से बचाया जा सकता है।

मसालेदार खाना न खाएं

आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि मसालेदार खाने से परहेज करें। ऑयली फूड खाने से बालों की सेहत को नुकसान पहुंचता है।

मेंटल स्ट्रेस कंट्रोल करें

मानसिक तनाव बढ़ने की वजह से भी बाल सफेद होने लगते हैं। इससे बचने के लिए आयुर्वेद में रोजाना योग करने की सलाह दी जाती है।

आंवला करेगा मदद

असमय सफेद हो रहे बालों से बचने के लिए आंवला का इस्तेमाल करें। आंवले का तेल एक बार फिर से बालों को काला बना सकता है।

दही और बादाम का तेल

आयुर्वेद में बताया गया है कि बालों को काला बनाए रखने के लिए दही और बादाम तेल का प्रयोग करें। स्कैल्प पर इसे अप्लाई करने का असर आपको बेहद जल्द देखने को मिलेगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेटभर खाने के बाद भी वजन होगा कम, बस पिएं ये 5 चाय