बालों के झड़ने की समस्या का समाधान करने के लिए आयुर्वेद में कुछ असरदार उपाय बताए गए हैं। इन इलाज को अपनाने से बालों को घना बनाना भी आसान हो जाता है।
स्कैल्प पर अदरक का रस लगाने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो सकती है। इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो बार कम से कम करें।
बाल धोने के बाद एलोवेरा जेल को एक महीने तक लगाकर देखें। इसका असर आपको खुद देखने को मिल जाएगा और कंघी करते समय बालों के झड़ने की संख्या कम हो जाएगी।
नीम को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। नीम का रस बालों पर लगाने से हेयर फॉल को रोकने में काफी हद तक मदद मिलती है।
बालों की सेहत के लिए आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल करना लाभकारी माना जाता है। इससे बाल झड़ने की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
बाल बेवजह ज्यादा झड़ते हैं तो मेथी का पेस्ट भिगोकर बालों पर लगाएं। इससे बाल झड़ने की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए तिल का तेल लगाएं। माना जाता है कि इसका इस्तेमाल करने से हेयर फॉल की समस्या दूर हो जाती है।
बाल हद से ज्यादा झड़ते हैं तो दही और अंडे का हेयर मास्क तैयार करें। इससे हेयर फॉल को रोकने में मदद मिल सकती है।