हल्दी का पानी कुछ लोगों की डेली डाइट में शामिल होता है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, कुछ लोग वजन कम करने के लिए पीते हैं।
शरीर का अधिक वजन किसी को पसंद नहीं होता है। आइए जानते हैं कि क्या सच में हल्दी का पानी पीने से वजन कम होता है?
इस पानी में कई पोषक तत्व पाए जाते है, जिसके कारण वजन कम हो सकता है। दरअसल, हल्दी पोषक तत्व से प्रचुर होता है।
हल्दी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, जिसके कारण खाना तेजी से पचता है और फिर वजन नहीं बढ़ता है।
मेटाबॉलिज्म मजबूत होने से वजन कम किया जा सकता है। जिन लोगों को मेटाबॉलिज्म स्लो होता है उनका वजन बढ़ता है।
वजन कम करने के लिए रोजाना 1 गिलास हल्दी पानी पीना चाहिए। 1 गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पानी को उबालें और छानकर पिएं।
वजन कम करने के लिए हल्दी पानी का सेवन खाली पेट करना चाहिए। यह समय हल्दी पानी के लिए बेस्ट माना जाता है।