एनर्जी और इम्यूनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय


By Sahil02, Sep 2024 12:12 PMnaidunia.com

आयुर्वेदिक तरीके से बढ़ाएं एनर्जी

कभी-कभी शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना सामान्य बात है, लेकिन हमेशा ऐसा होना सही नहीं है। चलिए फिर इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ाने के कुछ आयुर्वेदिक तरीके जान लेते हैं।

आंवला का सेवन करें

शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है तो आंवला का सेवन करना शुरू कर दें। आयुर्वेद के मुताबिक, आंवला के गुण इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ एनर्जी को भी बूस्ट करते हैं।

अदरक और हल्दी का उपयोग

आयुर्वेद में अदरक और हल्दी को बेहतरीन औषधि माना जाता है। इसका सेवन करने से बॉडी को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है।

गिलोय का सेवन करें

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए गिलोय का काढ़ा बना लें। सुबह के समय इसका सेवन करेंगे तो शरीर में ऊर्जा की कमी भी महसूस नहीं होगी।

त्रिफला चूर्ण खाएं

पेट की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन किया जाता है। खैर, खाली पेट त्रिफला का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

हेल्दी डाइट लें

स्वस्थ आहार लेने से भी एनर्जी और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। बस एक बात का ध्यान रखें कि हेल्दी फूड खाने के साथ अनहेल्दी चीजों से भी आपको परहेज करना होगा।

अश्वगंधा भी है फायदेमंद

शाम के समय दूध में डालकर अश्वगंधा का सेवन करें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर में कमजोरी महसूस भी नहीं होती है।

शतावरी खाना शुरू करें

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए शतावरी को कच्चा भी खाया जा सकता है। इसके अलावा, शतावरी के चूर्ण का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है।

यहां हमने जाना कि एनर्जी बढ़ाने के लिए किन उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 समस्याओं में न खाएं अखरोट