अनहेल्दी या ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से एसिडिटी होती है। कुछ लोग अक्सर पेट में गैस बनने की समस्या से परेशान रहते हैं।
पेट में गैस बनने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं। इनकी मदद से अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
पेट में गैस बनने पर अदरक का सेवन करें। आप चाहे तो अदरक का टुकड़ा सीधे चबा भी सकते हैं। इसके अलावा, अदरक की चाय पीने से भी एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है।
एसिडिटी की समस्या से हमेशा परेशान रहने वालों को पुदीना की पत्तियों को चबाना चाहिए। दरअसल, पुदीना के गुण पेट को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
पेट की सेहत के लिए अनार का जूस पीना फायदेमंद होता है। इसका सुबह के समय सेवन करने से गैस बनने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
गैस से तुरंत राहत पाना चाहते हैं तो एक कप पानी में एक चम्मच जीरा उबाल लें। इसके बाद इस पानी को अच्छे से छानने के बाद पिएं।
पेट में अक्सर गैस बनती है तो सौंफ का सेवन करना शुरू कर दें। इसके लिए खाना खाने के बाद सौंफ चबाएं। इससे खाने को पचाने में शरीर को मदद मिलेगी।
गैस की समस्या का निवारण करना चाहते हैं तो हींग को पानी में डालकर पिएं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके गुण पेट में गैस बनने की समस्या को दूर करते हैं।
यहां हमने जाना कि पेट में बनने वाली गैस से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ