आयुर्वेद में कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर किडनी स्टोन की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।
सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का रस निकालकर पिएं। प्रतिदिन ऐसा करने से किडनी स्टोन को कम करने में मदद मिल सकती है।
रोजाना नींबू का रस पीने से किडनी स्टोन का खतरा कम होता है। बशर्ते इसका नियमित और सीमित मात्रा में सेवन करना होगा।
किडनी के स्वास्थ्य को सुधारना चाहते हैं तो रोजाना नारियल पानी पीना शुरू कर दें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कच्चा नारियल पानी पीने से किडनी स्टोन का खतरा भी कम होता है।
किडनी को मजबूत करना चाहते हैं तो आंवला का सेवन करना शुरू कर दें। आयुर्वेद में इसे बेहतरीन औषधि माना जाता है, जो स्टोन बनने से रोकता है।
चुकंदर एक ऐसा फल है, जिसका जूस पीने से किडनी स्टोन की समस्या कम होती है। आप चाहे तो इसका सलाद के तौर पर भी सेवन कर सकते हैं।
गर्मियों के दिनों में गन्ने का रस सबसे ज्यादा किया जाता है। गन्ने के रस को पीने से किडनी के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद मिलती है।
किडनी की सफाई करने के लिए तरबूज का सेवन करें। इस फल को खाने से स्टोन के आकार को आसानी से कम किया जा सकता है।
यहां हमने जाना कि किडनी स्टोन से राहत पाने के लिए किन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ