क्या शुगर के मरीज सेब खा सकते है?


By Arbaaj10, Sep 2024 10:51 AMnaidunia.com

सेब का सेवन करने से पहले ब्लड शुगर के मरीज काफी सोचते है, क्योंकि सेब का स्वाद मीठा होता है। आइए जानते है कि शुगर के मरीज सेब खा सकते है?

ब्लड शुगर के मरीज

हाई ब्लड शुगर के मरीज को खानापान का ध्यान रखना पड़ता है। दरअसल, अनहेल्दी चीजों को खाने से तुरंत शुगर हाई हो सकता है।

शुगर में सेब

सेब का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही, शुगर के मरीज भी सेब का सेवन कर सकते है। सेब खाना उनके लिए भी फायदेमंद होगा।

फाइबर की मात्रा

सेब का सेवन ब्लड शुगर के मरीजों के लिए ठीक माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शुगर कंट्रोल में रखता है।

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स

ब्लड शुगर के रोगियों के लिए लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स फायदेमंद माना जाता है और सेब इसी सूची में आता है।

अधिक सेब न खाएं

शुगर के मरीज इस बात ध्यान रखें कि सेब का सेवन अधिक मात्रा में न करें। रोज 1-2 सेब का ही सेवन करना चाहिए।

सेब का सेवन शुगर के मरीज कर सकते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस तरह चबाकर खाएं खाना, 1 महीने में कम होगा वजन