स्क्रीन टाइम ज्यादा होने की वजह से आंखों में दर्द होना और नजर कमजोर होने जैसी समस्या होती है। इसकी वजह से इंसान अपना कार्य एकाग्रता के साथ नहीं कर पाता है।
आंखों का धुंधलापन दूर करने के लिए आयुर्वेद में कुछ उपाय बताए गए हैं। यदि समय रहते इन उपायों को अपना लिया जाता है तो आंखों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
विटामिन सी से भरपूर आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में आंवला जूस को शामिल कर सकते हैं।
आंखों की देखभाल रखने के लिए शाम के समय त्रिफला को पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह त्रिफला के पानी से आंखों को साफ करें।
आयुर्वेद में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नेत्रा बस्ती को भी फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि इसके दौरान आंखों में घी डाला जाता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नंगे पैर घास पर चलना चाहिए। यदि आप कुछ समय घास पर चल लेते हैं तो आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।
आंखों की देखभाल रखने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं।
आयुर्वेद में नस्य थेरेपी को एक पंचकर्म उपचार कहा जाता है। अगर आप पहली बार इस थेरेपी को कर रहे हैं तो एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
यहां हमने जाना कि आंखों के लिए कौन से आयुर्वेदिक उपाय अपनाने चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ