बेबी कॉर्न खाने से पूरी होती हैं शरीर की ये 5 जरूरतें


By Prakhar Pandey01, Sep 2023 04:53 PMnaidunia.com

बेबी कॉर्न

बेबी कॉर्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आज हम आपको बताएंगे बेबी कॉर्न के सेवन से शरीर की कैसी जरूरतें पूरी होती है?

लो-कैलोरी

बेबी कॉर्न कॉर्न के मुकाबले एक लो-कैलोरी फूड है, इसमें फैट लगभग न के बराबर पाया जाता है। यह एक ऐसी सब्जी हैं जो काफी हेल्दी मानी जाती है।

पोषक तत्व

बेबी कॉर्न के अंदर फोलेट, थियामिन, विटामिन-A, विटामिन-B, विटामिन-C, विटामिन-E, विटामिन-K समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। इसे आप अपनी डाइट में सलाद और स्टर फ्राइज के रूप में प्रयोग कर सकते है।

यंग कॉर्न

यंग कॉर्न या बेबी कॉर्न जल्दी काटे गए मक्के से प्राप्त होता है। बेबी कॉर्न का भुट्टा बेहद नरम होता हैं, इसलिए इसे मक्के से अलग किए बिना ही खाया जाता है।

पाचन क्रिया

बेबी कॉर्न के अंदर पाया जाने वाला विटामिन-C पाचन क्रिया में काफी मदद करता है। बेबी कॉर्न के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होता है।

पाचन क्रिया

बेबी कॉर्न के अंदर पाया जाने वाला विटामिन-C पाचन क्रिया में काफी मदद करता है। बेबी कॉर्न के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होता है।

आंख और त्वचा

आंख और त्वचा के लिए भी बेबी कॉर्न बेहद लाभकारी होता है। आंखों को स्वस्थ रखने के साथ ही यह स्किन संबंधी समस्याओं में भी बेहद कारगर होता है।

डायबिटीज

शुगर के मरीजों के लिए भी बेबी कॉर्न काफी फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज की बीमारी में बेबी कॉर्न ब्लड शुगर लेवल संतुलित करने का काम करता है।

फायदे

बेबी कॉर्न के सेवन से कई अन्य बीमारियों में भी लाभ मिलता है। बेबी कॉर्न एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, एनीमिया को दूर करने से लेकर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी कारगर माना जाता हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये 5 ड्रिंक्स हैं बड़े काम के, चुटकी में दूर होगी एसिडिटी