नाम हमें अपनी असल पहचान से मिलाता हैं और जिसका असर हमारे जीवन और स्वभाव पर पड़ता है।
आप भी अपने बच्चों को राजा वाले नाम देकर उनमें एक योद्धा वाले गुण पैदा कर सकते हैं।
आप अपने बेटे का नाम भूमिश रख सकते हैं, जिसका अर्थ होता है धरती और भूमि का राजा।
बुद्धि से भरा हुआ, बुद्धिमान, आज्ञा और सलाह को आदिश कह जाता हैं। आप अपने बेटे का नाम आदिश रख सकते हैं।
ये नाम भी आपके बेटे के लिए बहुत अच्छा रहेगा। अभिराज नाम का मतलब निडर और साहसी राजा, चमकदार और उज्जवल होता है।
आप अपने बेटे का नाम देवेन रख सकते हैं। देवेन नाम का मतलब देवताओं का राजा होता है। इंद्र भगवान को भी देवेन नाम से जाना जाता है।
इसे आप पौराणिक नामों की लिस्ट में रख सकते हैं। देवव्रत नाम का अर्थ होता है अध्यात्मिक और प्राचीन राजा।
अगर आप चाहते हैं कि आपका बेटा राजा जैसा जीवन जिए तो आप उसे धार्विक नाम दे सकते हैं। धार्विक नाम का मतलब राजा और शासक होता है।
बर्फ में रहने वाले और बर्फ के राजा को हिमेश कहते हैं। बॉलीवुड में हिमेश रेशमिया बहुत फेमस गायक और संगीतकार हैं।