आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं जितनी पहले थीं, वे एक राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद् और महान अर्थशास्त्री थे।
कहा जाता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों पर चलता है, उसे जीवन में शायद ही कभी हार का सामना करना पड़ता है।
आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो आपकी मृत्यु का कारण बन सकती हैं।
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी आग से नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि इससे खेलना उसके लिए घातक साबित हो सकता है।
चाणक्य के अनुसार मूर्ख लोगों के पास रहना भी बहुत हानिकारक होता है, ऐसे लोगों से दूर ही रहना बेहतर है।
पानी को जीवन के लिए बहुत जरूरी माना जाता है लेकिन अगर आपको तैरना नहीं आता है तो नदी और तालाब से दूर ही रहें।
सांप बहुत जहरीला होता है, इसके काटने से इंसान की मौत भी हो सकती है। इसलिए सांप से हमेशा दूर रहे।