बुरे सपने कई बार हकीकत से लगने लगते है। बुरे और डरावने सपनों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन ज्योतिष शास्त्र संबंधी कुछ उपायों को अपना सकते हैं।
लगातार आपको बुरे सपने आ रहे हैं, तो रोजाना सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान बजरंगबली की पूजा करने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए बिस्तर के नीचे काले रंग के कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी बांधकर रख दें। ऐसा करने से आपको धीरे-धीरे बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।
रात को सोने से पहले अपने रूम में कपूर जलाएं। इसकी सुगंध से वातावरण सही होगा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाएगा।
बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए एक पानी वाला नारियल लेकर सिर के ऊपर से 7 बार उतार लें और बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।