कुंडली में इस ग्रह की कमजोरी से बार-बार भारी होता है दिल


By Sahil29, Nov 2023 07:07 PMnaidunia.com

दिल का भारी होना

आमतौर पर आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों का दिल छोटी-छोटी बातों पर भारी हो जाता है। सरल शब्दों में समझे तो इन्हें बेहद जल्द किसी भी बात का बुरा लग जाता है।

चंद्रमा का कमजोर होना

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

कमजोर चंद्रमा के लक्षण

चंद्रमा के कमजोर होने के कई लक्षण व्यक्ति के अंदर देखने को मिलते हैं। इनमें दिल का भारी होने से लेकर फैसले न ले पाने जैसे कई संकेत देखने को मिलते हैं।

फैसले लेने में मुश्किल

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिनकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है उनके लिए फैसले लेना मुश्किल काम है। इसके प्रभाव से निर्णय लेने की उनकी क्षमता कमजोर हो जाती है।

मानसिक रूप से परेशान

गौर करने की बात है कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, वो मानसिक रूप से भी परेशान रहते हैं। ऐसे लोग हर चीज के बारे में ज्यादा विचार करते हैं।

इमोशनल तौर पर कमजोर

ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख है कि जन्म कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने से व्यक्ति इमोशनल तौर पर मजबूत नहीं रह पाता है। इसी वजह से छोटी-छोटी घटनाएं उनकी परेशानी का कारण बन जाती हैं।

ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी

चंद्रमा के कमजोर होने से व्यक्ति को ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए उपाय जरूर अपनाएं।

सर्दी जुकाम से पीड़ित

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को बेहद जल्द सर्दी जुकाम हो जाता है, उनकी कुंडली में भी चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चावल के टोटके बनाएंगे धनवान