बुरी आदतों से बढ़ता है मोटापा, कहीं आप बुरी आदतों का शिकार तो नहीं


By Anil Tomar20, Jun 2023 01:29 PMnaidunia.com

टीवी देखते हुए भोजन करना

यदि आप भी ऐसा रती हैं, तो आप कितना और क्या खा रही हैं? इस बात पर आपका ध्यान नहीं रहता, जिसके कारण अक्सर आप ज़्यादा खा लेते हैं और वज़न बढ़ जाता है।

लंबे समय तक भूखा रहना

जल्दी-जल्दी में घर से निकलते वक़्त कई बार हम भूखे पेट ही निकल जाते हैं। घर पर रहकर भी कई बार भूखे ही रहते हैं। ऐसे में लंबे अंतराल के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

जल्दी-जल्दी खाना

खाने को बिना चबाए या जल्दी-जल्दी खाने से भी मोटापा बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसा करने से पेट तक यह मैसेज नहीं पहुंच पाता कि आप क्या खा रही हैं? इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है।

ब्रेकफास्ट न करना

रात के भोजन और ब्रेकफास्ट के बीच 8 से 12 घंटों का अंतराल दिमाग़ और मसल्स को कमज़ोर कर देता है। ऐसे में सुबह का नाश्ता न करना या स़िर्फ एक कप चाय या कॉफी पीना मोटापा बढ़ाता है।

पर्याप्त नींद न लेना

रात को देर से सोना और सुबह जल्दी उठ जाना भी मोटापे का कारण होता है। रात को खाया गया खाना पचता नहीं है। इंसोम्निया (अनिद्रा) की शिकार हो सकती हैं। शरीर का एनर्जी लेवल कम हो जाता है।

फास्ट फूड का सेवन

मोटापा बढ़ने का यह भी एक मुख्य कारण है। फास्ट फूड में कैलोरीज़ की मात्रा बहुत ज़्यादा होने के कारण इनका सेवन करने से मोटापा बढ़ता है।

खाना खाने के बाद सो जाना

रात को भोजन देर से करना, ज़्यादा मात्रा में खाना व खाने के तुरंत बाद सो जाना भी मोटापे का एक कारण है। ऐसा करने से भोजन पच नहीं पाता और शरीर में फैट बढ़ाता है।

तनाव में ज़्यादा खाना

मानसिक रूप से परेशान होने पर ज़्यादा खाना खाकर अपने ग़ुस्से को ज़ाहिर करना भी मोटापा बढ़ाता है। हाई कॉलेस्ट्रोल, हाई बल्ड प्रेशर और गैस्ट्रोएनटाइटिस होने की संभावना बढ़ जाती है।

अल्कोहल का सेवन

कभी-कभी हेल्दी डायट लेने और एक्सरसाइज़ करने के बावजूद वज़न घटने की बजाय बढ़ जाता है। इसका एक कारण हाई कैलोरीज़ युक्त अल्कोहल का सेवन हो सकता है।

वेट लॉस के लिए इन बुरी आदतों को आज ही कहें बॉय-बॉय