व्यक्ति को कुछ चीजों की भूलकर भी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। माना जात है कि कुछ आदतों की वजह से पैसों की किल्लत का सामना भी करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सोने और उठने के समय का ध्यान रखना चाहिए। रात को देर से सोने और सुबह समय से न उठने की आदत सही नहीं है।
देर तक जागने और सोने की वजह से कुंडली में चंद्र ग्रह से जुड़ा दोष लग सकता है। इससे बचने का एक ही तरीका है कि सोने और उठने के समय में सुधार कर लें।
वास्तु शास्त्र में बाथरूम को गंदा न रखने की सलाह दी गई है। अगर आपका बाथरूम गंदा रहेगा तो राहु-केतु के दोष का सामना करना पड़ सकता है। इन दोनों ग्रहों की वजह से जिंदगी में कई परेशानियां आती हैं।
रात के समय बर्तन को गंदा छोड़ना सही नहीं माना जाता है। इस एक आदत का बुरा असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
जूते-चप्पल को किसी भी जगह उतारने या रखने की आदत सही नहीं होती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा करने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
घर के किसी भी कोने में रखें पेड़-पौधों को सूखने नहीं देना चाहिए। इस एक गलती की वजह से घर में पैसों की कमी पैदा हो सकती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना के जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किन आदतों की वजह से पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। इस तरह की अन्य