लड़कियां गुरुवार का व्रत क्यों करती हैं?


By Ayushi Singh25, Jul 2024 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में हर सप्ताह का दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान से व्रत करने और पूजा करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है।

रख सकती है व्रत

ऐसा माना जाता है कि गुरुवार का व्रत रखने से विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, विवाह संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए लड़कियां गुरुवार को व्रत रख सकती है।

बनी रहती है सुख समृद्धि

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है और कभी पैसों की कमी नहीं होती।

नहीं हो रहा विवाह

अगर किसी लड़की का विवाह तय नहीं हो रहा है, तो गुरुवार का व्रत रखने से उसका विवाह तय हो सकता है।

रख सकती है महिलाएं

गुरुवार का व्रत महिलाएं भी रख सकती है। यह व्रत महिलाएं संतान की कामना और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के उद्देश्य से कर सकती है।

बनी रहती है कृपा

गुरुवार का व्रत रखने से विष्णु जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इससे जीवन में कई लाभ मिलते हैं और बिगड़े हुए काम भी बनते हैं।

कब शुरू करें व्रत

अगर पहली बार गुरुवार का व्रत रखने जा रहे हैं, तो किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से इस व्रत की शुरुआत कर सकते हैं।

इसलिए लड़कियां गुरुवार का व्रत करती हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

12 महीने बाद 3 राशियां लुटेंगी पैसा, बुध के घर में होगी शुक्र की एंट्री