बुरे कर्म हमेशा व्यक्ति की बर्बादी के रूप में ही लौटकर आते है। आइए जानते है कौन से बुरे कर्म व्यक्ति को तेजी से बर्बाद करने लगते है?
कई बार खाने के बाद लोग आलस के कारण थाली में ही हाथ धो लेते है। धार्मिक शास्त्रों में थाली में हाथ धोना अशुभ माना गया है।
स्वास्थय के वजहों से और अन्य धार्मिक कारणों के चलते नाखून चबाना अच्छा नहीं माना जाता है। यदि आप हमेशा नाखूनों को दांत से चबा रहे होते है या तो यह भी बेहद अशुभ माना जाता है।
कई बार लोग भोजन के दौरान उसमें कमी निकालने लग जाते है। भोजन में कमियां निकालना और निंदा करने से व्यक्ति बर्बादी की ओर जाने लगता है।
कभी भी मंगलवार और शनिवार के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। ज्योतिष में भी हफ्ते के इन दो दिनों बाल कटवाना अशुभ बताया गया है। अगर आप इन 2 दिन बाल कटाते है तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हिंदू धर्म में दक्षिण की दिशा को उचित नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाते है या इस दिशा में पैर करके सोते है तो यह दोनों ही अशुभ माना जाता है।
बाल कटाने के बाद स्नान करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप बाल कटवाकर ऐसे ही खाना खाने लगते है या अन्य क्रिया करने लगते है तो यह भी अपशकुन माना जाता है।
दूसरों से मांग कर कपड़ा पहनना भी अशुभ माना जाता है। यदि आप भी ऐसा करते है तो सावधान हो जाए यह करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आप भी लगातार बरकत चाहते है तो इन आदतों को तुरंत छोड़ दे। ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ