घर में न लगाएं ये पेड़-पौधे, तरक्की में आ सकती है बाधा


By Arbaaj19, Jun 2023 12:59 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से बचा जा सकता हैं।

पेड़-पौधे

वास्तु के अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ पौधे घर में लगाने से तरक्की में बाधा आ सकती है। आइए इन पेड़-पौधे के बारे में विस्तार से जानते है।

पीपल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पीपल का पेड़ लगाना अशुभ माना जाता है। पीपल का पेड़ तरक्की में बाधा पैदा कर सकता है।

बांस

बांस का पौधा ऑफिस डेस्क पर लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन घर में भूलकर भी इस पौधे को नहीं लगाना चाहिए।

बबूल

बबूल का पेड़ भी घर में नहीं लगाना चाहिए। बबूल का पेड़ घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

कांटेदार

घर में कांटेदार पौधे लगाने वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माने जाता है। कांटेदार पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

सूखे पौधे

घर में पौधे लगाना शुभ होता है, लेकिन अगर कोई पौधा सूख गया है तो तुरंत घर से निकल दें। सूखे पौधे करियर की उन्नति में बाधा हो सकती है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

करियर में आ रही रुकावटें दूर करते हैं ये रत्न