करियर में आ रही रुकावटें दूर करते हैं ये रत्न


By Sandeep Chourey19, Jun 2023 09:28 AMnaidunia.com

रत्न शास्त्र

रत्न शास्त्र के अनुसार लोगों के जीवन में ग्रहों के प्रभाव को कम या ज्यादा करने के लिए रत्न धारण करने के उपाय व विधियों के बारे में बताया गया है।

इन रत्नों को करें धारण

यदि किसी जातक के जीवन में व्यापार, नौकरी या करियर से संबंधित अन्य कोई परेशानी आ रही तो इन रत्नों को अपनी राशि के अनुसार धारण कर सकता है।

मूंगा

लाल मूंगा मंगल ग्रह के प्रभाव को नियंत्रित करता है। इसे धारण करने वाले जातकों की साहस और शक्ति मिलती है। करियर में भी सफलता मिलती है।

पन्ना

पन्ना रत्न बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। बुध ग्रह ज्ञान के कारक को प्रभावित करते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह फायदेमंद होता है।

माणिक्य

इस रत्न को धारण करने से शत्रुओं का नाश होता है। मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। माणिक धारण करने से आने वाली मुसीबत दूर हो जाती है।

सफेद ओपल

सफेद ओपल शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। रिश्तों में मधुरता आती है और जातक को उनके व्यापार में भी बड़े पैमाने पर आर्थिक लाभ होता है।

गोमेद

गोमेद राहु का मुख्य रत्न है। यह ग्रह जातक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। राहु के कष्टकारी प्रभाव से सुरक्षा देता है और व्यापार में लाभ होता है।

बेटी की शादी में न दें ये चीजें