वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों के भी कई शुभ-अशुभ प्रभावों का वर्णन मिलता है। आइए जानते हैं घर के सामने किन पौधों को लगाने से दुर्भाग्य आता है।
कई बार लोग घर को सजाने और खूबसूरत बनाने के लिए घर में ऐसे पौधे भी ले आते हैं जो वास्तु के अनुसार नकारात्मक होते है। साथ ही, इन पौधों को न तो घर में और न ही घर के सामने लगाना चाहिए।
घर के अंदर या घर के बाहर कहीं भी मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता हैं कि इसे होने से घर की सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
घर के अंदर या घर के सामने भी इमली का पेड़ होना नकारात्मकता आती है। इसके घर में लगे होने से डर का माहौल बना रहता है।
खजूर का पेड़ भूलकर भी घर के भीतर या बाहर नहीं लगाना चाहिए। यह दिखने में भलें ही सुंदर लगता हो, लेकिन इसे घर में लगाना बेहद अशुभ होता है।
घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इसे लगाने से घर के लोगों के बीच तनाव बढ़ता है और आपसी मतभेद भी बढ़ते है। ऐसे में इसे लगाने से बचना चाहिए।
बबूल का पौधा भी घर में या घर के सामने लगाने से बचना चाहिए। इसे लगाने से वाद-विवाद बढ़ता है और घर में रहने वाले लोगों के मानसिक क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है।
रूई का पौधा भी देखने में भले ही कितना भी आकर्षक क्यों न लगता हो। लेकिन, इसे घर में लगाना दुख और कष्टों को निमंत्रण होता है। ऐसे में कभी भी इसे घर में नहीं लगाना चाहिए।