Baisakhi 2023: 14 अप्रैल को है बैसाखी, इसलिए मनाते हैं ये पर्व


By Sandeep Chourey2023-04-08, 08:45 ISTnaidunia.com

सुख व समृद्धि का पर्व

बैसाखी पर्व को सुख और समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन को मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।

इन राज्यों में विशेष पर्व

सिख समुदाय के लोग इस विशेष दिन को नववर्ष के रूप में मनाते हैं। यह पर्व खासतौर पर हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में धूमधाम से मनाया जाता है।

अच्छी पैदावार की खुशी

वैशाख मास में रबी की फसल की कटाई होती है और अच्छी पैदावार के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया जाता है। साथ ही अनाज की पूजा की जाती है।

14 अप्रैल को है बैसाखी

हिंदू पंचांग के मुताबिक मेष संक्रांति 14 अप्रैल 2023 के दिन है। इस विशेष दिन पर लोग गुरुद्वारे में माथा टेकते हैं। भंगड़े के साथ बैसाखी का पर्व मनाते हैं।

ऐसे मनाते हैं बैसाखी पर्व

बैसाखी पर्व पर लोग सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करते हैं और कई पकवान बनाए जाते हैं। गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का पवित्र पाठ किया जाता है।

खालसा पंथ की स्थापना

13 अप्रैल 1699 के दिन सिख पंथ के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिसकी खुशी में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।

Health Tips: सूखी खांसी कर रही परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत