सूर्यदेव की कृपा से इन राशि वालों को मिलेगी बेशुमार दौलत
By Ekta Sharma2023-04-07, 19:25 ISTnaidunia.com
सूर्य का राशि परिवर्तन
ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह एक साल में सूर्य सभी 12 राशियों में संचरण का चक्र पूरा करते हैं।
सूर्य गोचर 2023
14 अप्रैल को सूर्य राशि चक्र की 12वीं राशि मीन से निकलकर राशि चक्र की पहली राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य 14 अप्रैल की दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशि में ही रहेंगे एक महीने
सूर्य 1 महीने तक मेष राशि में रहेंगे और फिर 15 मई को दिन में 11 बजकर 58 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मेष राशि में रहने के 1 महीने के दौरान 4 राशि वालों को जमकर लाभ होगा।
मेष राशि
सूर्य का गोचर मेष राशि वालों को काफी शुभ फल प्रदान करने वाला है। सूर्य मेष राशि में ही गोचर कर रहे हैं। इन जातकों की आय में खूब वृद्धि होगी। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। करियर में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों को अनुकूल फल प्रदान करेगा। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को बहुत लाभ देने वाला है। इन जातकों को जमकर धन लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। काम के नए मौके मिलेंगे। लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ कराएगा। प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
घर में खुशियां और तरक्की लेकर आते हैं ये वास्तु नियम