सर्दियों में लोग बाजरे की रोटी और सरसों का साग खाना बहुत पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी होता है।
बाजरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज है। बाजरे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह डाइट्री फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर होता है।
आप बाजरे को अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इससे कई डिशेज बनाई जा सकती हैं। चाहें तो आप इससे खिचड़ी, दलिया आदि भी बना सकते हैं।
बाजरे में डाइट्री फाइबर पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक है। अगर आपको कब्ज, ऐंठन, गैस या पेट फूलने की समस्या है, तो डाइट में बाजरे से बने खाद्य-पदार्थ को जरूर शामिल करें।
बाजरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है लेकिन फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।
बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो गेहूं की जगह बाजरे की रोटी का सेवन कर सकते हैं।
बाजरे में आयरन, जिंक, विटामिन बी3, विटामिन बी6 और विटामिन बी9 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्किन को हेल्दी रखने में सहायक है। बाजरे का सेवन करने से झुर्रियां घटती हैं।
बाजरा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। यह इम्यून बूस्टर का काम करता है। नियमित रूप से बाजरे का सेवन करते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।