खराब-खान पान और दांतों की ठीक से देखभाल न करने पर दांत काले-पीले हो जाते हैं। कई जतन करने के बाद भी दांतों पर जमे जिद्दी प्लाक साफ नहीं होता है।
पीले दांतो से छुटकारा पाने के लिए आपको आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिससे दांतों पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी।
काले-पीले दांतों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर टूथपेस्ट करने से फायदा मिलता है। इसके लिए आप थोड़ा-सा सोडा लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर लगाएं।
दांतों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा में पानी के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाकर दांतों को साफ करें।
दांतों को चमकाने के लिए रेगुलर टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर ब्रश कर सकते हैं। इससे दांतों की पीली परत को हटाने में मदद मिलती है।
दांतों का पीलापन साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सरसों के तेल को मिलाकर ब्रश करें। इस पेस्ट से दांतों को साफ करने से पीलापन हल्का होने लगता है।
ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए बेकिंग सोडा के पानी से कुल्ला करें। इसके एक गिलास में गुनगुना पानी लें सकते हैं, इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर उस पानी से कुल्ला करें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, आप इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह लें सकते हैं।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com