घर बनवाते समय वास्तु का हमेशा खास ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि घर की बालकनी किस दिशा में होनी चाहिए।
बालकनी घर का वह हिस्सा होती हैं जहां बैठ कर आप शाम या सुबह में मौसम का मजा लेते हैं। हर घर में एक बालकनी होनी ही चाहिए और यह वास्तु के अनुसार हो तो और भी अच्छा होता हैं।
बालकनी से सुबह साफ हवा और सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा घर में आती हैं। ऐसे में सही दिशा में बालकनी घर का वास्तु दोष दूर करती हैं।
पश्चिम मुखी घर में बालकनी उत्तर या पश्चिम की दिशा में होना अच्छा माना जाता हैं।
अगर आपका भवन पूर्वमुखी दिशा में हैं तो बालकनी की दिशा पूर्व या उत्तर में होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ये दिशा शुभ मानी जाती हैं।
उत्तरमुखी दिशा में घर में बालकनी को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में बनाना चाहिए। ऐसा करना वास्तु के अनुसार बेहद लाभदायक माना जाता हैं।
यदि आपका घर दक्षिणमुखी दिशा में हो तो बालकनी को हमेशा पूर्व या दक्षिण दिशा में बनाने का सुझाव दिया जाता हैं। वास्तु के मुताबिक इस दिशा में बालकनी बनाना बेहद लाभदायक माना जाता हैं।
बालकनी में हमेशा पौधे लगाने चाहिए। खासकर ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो कटीले न हो और उनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हों।