चंद्रग्रहण का 4 राशियों के लिए होगा शुभ, 3 के लिए अशुभ
By Anil Tomar2023-05-04, 11:47 ISTnaidunia.com
कब पड़ेगा चंद्रग्रहण
साल का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को पड़ेगा। चंद्रग्रहण 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा। यह ग्रहण सामान्य ग्रहण न होकर एक उपछाया चंद्रगहण होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की योजनाएं फलीभूत होंगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। जिस काम को करने की ठानेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी और कारोबार में उन्नति का मौका मिलेगा।
धनु राशि
चंद्र ग्रहण धनु राशि से ग्याहवें घर में लगेगा। ऐसे में इनको धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और आय में बढ़ोत्तरी के प्रबल योग हैं। बिजनेस में उन्नति का ग्राफ आसमान छूएगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण आर्थिक तौर पर लाभदायक रहेगा। पैसों की परेशानी दूर होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रूका हुआ धन आपको मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण कारोबार और नौकरी के लिहाज से अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर काम का प्रेशर रहेगा लेकिन ये आपको फायदा पहुंचाएगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
मेष राशि
मेष राशि के जीवन में चंद्र ग्रहण के अशुभ असर देखने को मिलेंगे। धन के मामले में कोई भी निर्णय पर पहुंचने से पहले सलाह -मसविरा कर लें। 15 दिन तक पैसों के लेन-देन से बचें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालें चंद्र ग्रहण वाले दिन वाणी पर कंट्रोल रखें, छोटी-छोटी बात पर बहस हो सकती है ऐसे में परिवार के साथ तनातनी के आसार हैं। मन को शांत रखने के लिए इस दिन मंत्रों का जाप करें।
कर्क राशि
चंद्र ग्रहण से कर्क राशि वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, स्वास्थ को लेकर लापरवाही न बरतें नहीं तो ये लंबे समय तक नुकसान पहुंचाएगी। नौकरीपेशा लोगों के काम में अड़चने आ सकती है।