मन को शांति दिलाएगा यह एक पौधा


By Sahil16, Aug 2023 10:16 AMnaidunia.com

पौधे

घर में पौधों को लगाना शुभ माना जाता है। वातावरण को शुद्ध बनाने के अलावा पौधे मन को शांत करने का काम भी करते हैं।

वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जो ऑक्सीजन की पूर्ति के अलावा मन को शांति पहुंचाने के काम आते हैं।

तनाव

बिगड़ते लाइफस्टाइल के साथ ही बिजी शेड्यूल की वजह से हर कोई तनाव में है। ऐसे में बैंबू प्लांट आपको स्ट्रेस और तनाव से राहत दिलाएगा।

बैंबू प्लांट

वास्तु शास्त्र में बैंबू प्लांट को शुभ पौधा माना जाता है। यह पौधा व्यक्ति की किस्मत का ताला भी खोल सकता है। इस वजह से युवा भी इस पौधे को पसंद करते हैं।

शांति महसूस

बैंबू प्लांट की हरियाली आपके मन को शांति महसूस कराती है। इस पौधे को देखने से ही पाजिटिविटी का अहसास होता है।

पौधे का दाम

बैंबू प्लांट दिखने में छोटा होता है, लेकिन नर्सरी में इस पौधे की कीमत 200 से लेकर 2000 रुपए तक होती है। इसकी खूबसूरती भी देखने लायक होती है।

पांच तत्व

धार्मिक मान्यता है कि बैंबू प्लांट पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है। इसे घर में लगाने से कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

बैंबू प्लांट की देखभाल

बैंबू प्लांट की देखभाल करने के लिए पानी की मात्रा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इस पौधे के पत्तियों के रंग की जांच भी करनी चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कलावा पहनने के नियम जानते हैं आप