Shami Ke Upay: घर में लगाएं यह पौधा, शनि दोषों के साथ पैसों की तंगी होगी दूर


By Sameer Deshpande16, Aug 2023 07:22 AMnaidunia.com

शनि का पौधा

शमी के पौधे को शनि देव का पौधा माना जाता है। इसके साथ ही माना जाता है कि भगवान शिव को शमी चढ़ाने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

रोजाना चढ़ाएं जल

शनिवार के दिन शनि के पेड़ की जड़ पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

धन लाभ के लिए

आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाना चाहिए। इसे आप मुख्य द्वार के दाहिनी ओर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से धन लाभ होगा।

शमी की करें पूजा

शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा कर पांच पत्तियां तोड़कर भगवान शिव को चढ़ाएं। इन्हें अपनी पर्स में रख लें। ऐसा करने से पर्स में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

जलाएं दीपक

शनिदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

सुपारी और सिक्का चढ़ाएं

बेवजह खर्च से परेशान हो गए हैं, तो शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर लें। इसके बाद शमी के पेड़ की जड़ में एक सुपारी और एक रुपए का सिक्का चढ़ा दें।

चढ़ाएं काली उड़द

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द की दाल थोड़ी सी चढ़ाएं। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलेगी।

होगी हर मनोकामना पूरी

यह तरीके अपनाने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी और परेशानियां दूर होंगी।

Chanakya Niti: जहर से भी जहरीले होते हैं ये लोग, बचकर रहें