Banana Tree Upay: रंक को राजा बना देते हैं केले के पेड़ के उपाय


By Kushagra Valuskar24, Mar 2023 03:23 PMnaidunia.com

पवित्र पेड़-पौधे

हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पवित्र माना गया है। इनमें तुलसी, पीपल, आंवला, शमी और केला जैसे पेड़-पौधे शामिल है।

देवी-देवताओं का वास

मान्यता है कि पेड़-पौधों पर देवी-देवताओं का वास होता है। इन वृक्षों की पूजा और देखभाल करना शुभ माना गया है।

केले का पेड़

शास्त्रों में केले के वृक्ष के बारे में विस्तार से बताया गया है। कहते हैं कि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास है। वहीं, इसकी जड़ और पत्तों में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है।

केले के पेड़ के उपाय

केले के पेड़ की पूजा करने से कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं केले के वृक्ष से जुड़े खास उपायों के बारे में।

दुख-दरिद्रता

घर में केले का पेड़ होने से दुख और दरिद्रता वास नहीं करती है। केले के पेड़ का पूजन करने से जीवन में आर्थिक संकट खत्म होता है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

केले के पेड़ की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले रंग का धागा बांधें। फिर तिजोरी में रख दें। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी।

नौकरी-कारोबार में सफलता

केले के पेड़ की जड़ लेकर उसे लाल कपड़े में बांध लें। उस कपड़े को अपने ऑफिस पर रख लें। इस उपाय से काम-धंधे की बाधाएं दूर हो जाएंगी।

मनोकामना

गुरुवार के दिन केले के पेड़ के पास पीले रंग के कपड़े पहनकर जाएं और हाथ जोड़कर अपनी इच्छा कहें। जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी।

Chaitra Navratri: दुर्गा सप्तशती के पाठ से होते हैं ये फायदे