बांग्लादेश ने भारत को 6 रनों से हराया, रोहित-सूर्या हुए फेल


By Shivansh Shekhar16, Sep 2023 12:15 PMnaidunia.com

बांग्लादेश ने तोड़े हौसले

बीते शुक्रवार को कोलंबो में खेले गए Super 4 के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत के हौसले को तोड़ दिया। इस मैच में टीम इंडिया को 6 रनों से हरा दिया।

टीम इंडिया की उड़ी नींद

अपने से कमजोर टीम बांग्लादेश के खिलाफ इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की नींद और चैन सब उड़ गई है। खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं।

टॉप ऑर्डर ने घुटने टेके

भारतीय क्रिकेट फैंस इस बात से चिंतित हैं कि रोहित, राहुल, सूर्या, ईशान और जडेजा जैसे महारथियों ने बांग्लादेश के सामने कैसे घुटने टेक दिए।

266 का था टारगेट

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए और भारत के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा।

गेंदबाजों की धुनाई

भारतीय गेंदबाजों की इस मुकाबले में जमकर धुनाई हुई है। अच्छी स्टार्ट मिलने के बावजूद गेंदबाजों ने अंत में खूब रन लुटाए।

गेंदबाजों की धुनाई

भारतीय गेंदबाजों की इस मुकाबले में जमकर धुनाई हुई है। अच्छी स्टार्ट मिलने के बावजूद गेंदबाजों ने अंत में खूब रन लुटाए।

259 पर सिमटी टीम

266 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 259 रन ही बना सकी और शुभमन गिल और अक्षर पटेल के अलावा सब फेल हो गए।

गिल का शानदार शतक

इस मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा और अंत तक टीम की उम्मीदों को बरकरार रखा। उन्होंने 121 रनों की पारी खेली।

फाइनल नहीं होगा आसान

भारत का फाइनल में सामना श्रीलंका से है जो जबरदस्त फॉर्म में है। पाक को हराने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जडेजा ने रचा इतिहास, बने एशिया के चैंपियन गेंदबाज