एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत ने अपना कदम रख दिया है। 41 रनों से श्रीलंका पर जीत हासिल कर रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने यह किया है।
वहीं, लेफ्ट हैंड गेंदबाज रविन्द्र जडेजा ने एशिया कप में रिकॉर्ड बनाया है। एशिया कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ 10 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। इसी 2 विकेट की वजह से उन्होंने इतिहास बना दिया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान के नाम था, इरफान के नाम 22 विकेट था जिसे जडेजा ने तोड़ दिया।
मुथैया मुरलीधरन के नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नाम दर्ज है। 30 विकेट लेकर वो अभी सबसे ऊपर हैं।
मुथैया मुरलीधरन के नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नाम दर्ज है। 30 विकेट लेकर वो अभी सबसे ऊपर हैं।
मुरलीधरन के रिकॉर्ड को रविन्द्र जडेजा तोड़ सकते हैं। जडेजा अभी तक 24 विकेट लिए हैं और उनके पास अभी 2 मैच बचे हैं।
रविन्द्र जडेजा एक और रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। उन्होंने अब तक 181 मैचों में 199 विकेट लिए हैं और 200 विकेट से महज 1 अंक दूर हैं।
एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कुलदीप यादव भी आगे हैं। उन्होंने अब तक कुल 19 विकेट लिए हैं।
खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ