शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना काढ़ा पी सकते हैं। आयुर्वेद में कई औषधीय गुणों से भरपूर चीजों का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है।
सेहतमंद रहने के लिए आप बरगद की छाल का काढ़ा भी पी सकते हैं। आज बात कर रहे हैं कि इस काढ़े को पीने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं।
यदि आप बरगद की छाल का काढ़ा पीते हैं तो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। बशर्ते इसका सेवन नियमित करना होगा।
खासकर ठंड के दिनों में बरगद की छाल का काढ़ा पीने से खांसी-जुकाम से राहत मिलती है। इसके लिए आपको दिन में दो बार काढ़ा पीना होगा।
यदि आपको रात को सोते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है तो बरगद की छाल का काढ़ा पिएं। इसका सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।
हेयर फॉल की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए भी आप डाइट में बरगद की छाल का काढ़ा शामिल कर सकते हैं। कहा जाता है कि इसे पीने से बाल झड़ने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
इसके लिए 1 लीटर पानी को गैस पर चढ़ा दें। इसमें 2 से 3 चम्मच बरगद की छाल का पाउडर मिलाएं। कुछ मिनट तक पकाने के बाद इसे आंच से उतार लें। इसमें स्वाद के अनुसार शहद और चीनी आप शामिल कर सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बरगद की छाल का काढ़ा प्रतिदिन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ऐसा न करने का बुरा असर सेहत पर देखने को मिल सकता है।
आज हमने बरगद की छाल का काढ़ा पीने के फायदे को लेकर बात की। ऐसी ही काम की जानकारी पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ