कौन सी दाल खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?


By Shivansh Shekhar19, Feb 2024 06:00 PMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल का बढ़ता स्तर

आजकल लोग कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। इस बढ़ते स्तर को रोकने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं।

दालों का सेवन

भारतीय खानपान का अभिन्न अंग मानी जाने वाली दालें इसमें आपकी मदद कर सकती है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर दालें गट हेल्थ को मजबूत रखती है।

हृदय रोग से मुक्ति

पोषण के इस पावर हाउस को नियमित आहार में शामिल करके हृदय संबंधित समस्याओं से निजात मिल सकती है। साथ ही डायबिटीज का जोखिम भी कम होता है।

मूंग की दाल

मूंग की दाल प्लांट बेस्ड प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है, जिसमें अमीनो एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट और ढेर सारे तत्व पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित कर सकता है।

लो फैट फूड

मूंग दाल में पाए जाने वाले एंजाइम से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को रेगुलेट करने में मदद मिलती हैं। मूंग दाल एक लो फैट फूड माना जाता है।

चना दाल

चने की दाल में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है और सोडियम की मात्रा कम होती है। इसके चलते ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।

कुलथी दाल

फाइबर से भरपूर कुल्थी की दाल खाने से पाचन तंत्र ठीक होता है। इसमें मोनो अनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मलाई से चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाएं?