जौ का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके रोजाना सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है। खाली पेट जौ पानी का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं।
जौ में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन,विटामिन, मिनरल और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं।
इसके रोजाना सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है, इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इससे कब्ज आदि की शिकायत नहीं होती है।
जौ का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है, इसमें पाए जाने वाले तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
यह पानी हड्डियों के लिए भी बहुत मजबूत होता है, इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। रोजाना जौ का पानी पीने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या कम होती है।
जौ का पानी पीने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसके सेवन से डायबिटीज की समस्या से भी बचाव होता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
वहीं इसका सेवन वजन कम करने में भी सहायक होता है, इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जो वजन कम करने में मदद करता है।
इसका सेवन करने के लिए रात में जौ को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट छानकर इस पानी को पिएं। ऐसा करने से सेहत दुरुस्त रहती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com